रजौली: अनुमंडलीय क्षेत्र के दादपुर में भीषण आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल हुई राख
Rajauli, Nawada | Apr 11, 2026 रजौली अनुमंडलीय क्षेत्र के दादपुर गांव में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस अगलगी की घटना में करीब 40 किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा खेत चपेट में आ गया। जानकारी शनिवार को 5 बजे प्राप्त।