बरेली: जाटवपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया मुकदमे में समझौता न करने पर धमकी देने का आरोप
आंवला थाना क्षेत्र के जाटव पुरा के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसने एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धर्म परिवर्तन का मुकदमा दिखाया था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के सहपाठी पीड़ित पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।