बरेली: थाना सुभाष नगर पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपों को किया गिरफ्तार
थाना सुभाष नगर पुलिस ने 5 तारीख को युवक नन्नू कश्यप पर हुए चाकू से जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। मुकेश मौर्य ने नन्नू कश्यप पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। नन्नू कश्यप के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वही मुकेश मौर्य फरार चल रहा था। पुलिस ने मुकेश मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।