बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र में बाइक को छोटा हाथी वाहन ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत व एक हुआ गंभीर रूप से घायल
थाना बिशारतगंज के गांव किशनपुर जादवपुर के रहने वाले 24 वर्षीय धर्मपाल के रिश्तेदार नरेश ने बताया कल देर शाम बाइक से अलीगंज के गांव चंदनगर का रहने वाला रिश्ते में भाई हित नारायण के साथ बहन नंदरानी को बदायूं बुलाने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी देवचारा थाने के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई।