बरेली: जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, कई दस्तावेज किए चेक
बरेली तहसील सदर का आज जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने निरीक्षण किया सबसे पहले तहसील के केबिन में उखड़ी टाइल्स को देखकर आपत्ति जताई। तहसीलदार कोर्ट में विरासत और वारिसान की फाइलें चेक की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को विरासत और वारिसान की सूची दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।