बिजनौर: बिजनौर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर चलाया गया सेफ फ्यूचर अभियान
Bijnor, Bijnor | Jul 1, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 12:00 परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर एआरटीओ बिजनौर ने सैफ फ्यूचर अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत दो टीमों का गठन किया गया एक टीम का नेतृत्व एआरटीओ महेश शर्मा ने किया 95 स्कूली वाहनों को चेक किया गया। साथ ही 27 स्कूली वाहनों को फिटनेस ना होने के चलते नोटिस जारी किया गया।