वाराणसी में चोरी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक चोर गेट काटकर बाइक एजेंसी के अंदर दाखिल हुआ और करीब 4 घंटे तक वहीं मौजूद रहा। इस दौरान उसने कॉफी बनाकर पी, वॉशरूम में नहाया और काउंटर पर अपने अंडरगारमेंट सुखाए। इतना ही नहीं, चोर ने गाना बजाकर लुंगी डांस भी किया। इसके बाद वह मैनेजर की करीब 4.70 लाख रुपये कीमत की KTM बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
.
.
.
.
#Varanasi #Banaras #VaranasiNews #CrimeNews #BikeTheftg
Fatehabad, Agra | Aug 13, 2026