बीना: ग्राम सेमर खेड़ी में 33 वर्षीय युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Bina, Sagar | Apr 7, 2025 33 वर्षीय कुंवर पिता भूरे आदिवासी निवासी ग्राम सेमर खेड़ी घर में था और परिजन जवारे सिराने गए थे। तभी सोमवार करीब 3:00 बजे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर युवक का उपचार किया जा रहा है वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।