चान्हो: मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, आवागमन में हो रही भारी दिक्कत
Chanho, Ranchi | May 13, 2026 चान्हो प्रखंड के तरंगा गाँव में मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क तालाब मे तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता...