चेनारी: हसन रजा खान की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई
24 मार्च को जमीन के खरीद-बिक्री के मामले में दर्दनाक रूप से की गई हसन रजा खान की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की जपती की कार्रवाई की है। एसडीपीओ-2 कुमार वैभव तथा एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार के मौजूदगी में सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में यह कार्रवाई की गई।