कोरबा: तोते को डस कर पूजा घर में जा बैठा नाग, कोरबा में भगवान की मूर्तियों के बीच फैलाया फन, RCRS टीम ने किया रेस्क्यू
Korba, Korba | Aug 2, 2026 कोरबा के पथरीपारा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक बड़ा नाग सांप घर में घुस गया। सबसे पहले उसने घर के बाहर पिंजरे में बंद पालतू तोते को डस लिया, जिससे तोते की मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद नाग सीधे घर के पूजा कक्ष में पहुंचा और भगवान की मूर्तियों के बीच फन फैलाकर कुंडली मारकर बैठ गया।