कटंगी: कटंगी जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, 15वें वित्त की राशि खर्च करने के निर्देश
जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में विधायक गौरव सिंह पारधी, जनपद अध्यक्ष कविता देशमुख की प्रमुख उपस्थिति में दोपहर 03 बजे जनपद अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा लंबित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।