सांगानेर: शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल चेन स्नेचिंग और चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 5 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
जयपुर की शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल चेंन स्नेचिंग व चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही शिवदासपुरा थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। शिवदासपुरा थाना अधिकारी ने बताया कि लगातार थाना क्षेत्र में मोबाइल चैन स्नैचिंग और बढ़ती चोरी की घटनाओं के पांच जनों को पकड़ा है।