मंझनपुर: चरवा इलाके में किशोरी की मौत के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंझनपुर में एसपी ने दी जानकारी
थाना चरवा अंतर्गत किशोरी का शव पेड़ पर लटके मिलने की घटना के संबंध में मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है एवं सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी पहलुओं पर गहनता से विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।