मल्हारगढ़: अफजलपुर में करंट लगने से बिजली कर्मचारी घायल, राहगीर ने जिला अस्पताल पहुंचाया
देवीलाल परमार नामक बिजली कर्मचारी 26 अगस्त शाम करीब 5 बजे अफजलपुर में बालेश्वर पाटीदार के पेट्रोल पंप के पास करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए,राहगीर ने उन्हें तत्काल अपने वाहन से मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां भर्ती कर उपचार शुरू किया गया,उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है,