नवाबगंज: बाराबंकी कचहरी में बुलडोजर की कार्रवाई, वकीलों के चैंबर तोड़े गए, अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश
बाराबंकी जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट परिसर में मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे बुलडोजर से अधिवक्ताओं के टीन शेड और चैंबर तोड़े गए। इस कार्रवाई से वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।