ग्वालियर गिर्द: कान काटने का आरोप लगाने वाले पर युवती का गंभीर आरोप, बोली- होता है अत्याचार
शुक्रवार को पति द्वारा पत्नी के अत्याचार का आरोप लगाने के बाद अब पत्नी ज्योति राजावत रविवार दोपहर खुद सामने आई है और उसने अपने पति राहुल राजावत एवं अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि ससुराल में उसके साथ अत्याचार होता था चाचा ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी पति शराब पीकर उसे मारता पीटता है और होटल में बुलाने की मांग करता है।