मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र में बंद घर में अज्ञात चोरों ने किया सोने के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया केस दर्ज
Mulana, Ambala | Sep 4, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव धनौरा में बंद घर में अज्ञात चोरों ने सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को देते हुए बताया है कि उसके पति इटली में रहते हैं और वह अपने बच्चों के साथ बीती 29 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर गई थी। 2 सितंबर को जब शाम को वह वापस आए तो देखा कि उसके घर से एक मंगलसूत्र और ₹50000 नगद चोरी हो गया।