मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र से 16 वर्षीय युवती परिवार को चकमा देकर हुई फरार पिता ने दर्ज करवाया गुमशुदगी का मामला
Mulana, Ambala | Aug 29, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय युवती बीती 25 अगस्त को घर से सहेली के पास जाने की बात कह कर निकली थी जो आज तक वापस नहीं लौटी। पिता ने पुलिस को बताया है कि उसी दिन शाम को उसने अपनी बेटी को बिना बताए जाने की बात को लेकर डांटा था। उसके बाद से उसकी बेटी ने उनके सारे नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। पुलिस ने आज केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।