मुलाना: गांव नहोनी स्थित दुकान से नकदी और सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Aug 24, 2024 थाना मुलाना में दर्ज गांव नहोनी स्थित दुकान से नकदी व सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ 12 जून 2024 को रमेश पाल नामक व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया ।जहां से उसे कोर्ट के आदेशों पर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।