खेकड़ा: रटौल में खेत पर जबरन कब्जे व धमकी का आरोप लगाकर पीड़ित ने समाधान दिवस में की शिकायत, जांच का आश्वासन मिला
खेकड़ा तहसील क्षेत्र में खेत पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रटौल निवासी इमरान पुत्र याकूब ने शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में इसकी शिकायत की। इमरान ने दोपहर करीब 2 बजे अपनी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों ने उसके खेत की मेढ़ को जोत दिया। जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा