कटंगी: बोनकट्टा-कटंगी सड़क मार्ग पर अर्जुन नाला और खजरी में हुए सड़क हादसों में दंपती समेत 3 लोग हुए घायल
10 अक्टूबर मंगलवार का दिन हादसों के नाम रहा. यहां कटंगी थाना क्षेत्र में दिन भर में 02 अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटनाएं हुई. जिनमें कुल 03 लोग घायल हुए है. इनमें से 1 को उपचार के लिए रेफर किया गया. कटंगी-बोनकट्टा सड़क मार्ग पर यह दो सड़क दुर्घटनाए हुई. इन घटनाओं की वजह गड़बड़ यातायात व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण और भारी वाहन चालकों की घोर लापरवाही है. फिलहाल दोनो ही घटना के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है.