कटंगी: संकट मोचन हनुमान मंदिर सेलवा में चोरी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
शहर से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में गत दिवस 04 अक्टूबर को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को कटंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अपराधी के पास से चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई है. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सेलवा के ही सतीश बिसेन ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने अपराधी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 457, 350 की कार्रवाई की है. सतीश बिसेन आदतन अपराधी और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के कई मामले पंजीबद्ध है. सतीश के द्वारा पूर्व में बालाघाट जिला मुख्यालय में ट्रेवल्स कार्यालय में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने आदतन अपराधी होने के चलते सतीश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है