कटंगी: किसान रथ पहुंचा कटंगी किसान नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का जी किसानों से हुए रूबरू
साल 2020 में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की बार्डर पर 350 से भी अधिक दिनों तक आंदोलन के दौरान शहीद हुए करीब 700 किसानों और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा टेनी के द्वारा लखीमपुर खेरी के तिकोनिया में किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर रौंदें जाने से शहीद हुए 05 किसानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक संगठन ने 03 अक्टूबर से शहीद रथ निकाला है. यह रथ रविवार को कटंगी पहुंचा. इस दौरान राष्ट्रीय किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्का जी क्षेत्र के किसानों से रूबरू हुए. उन्होंने प्रेस से भी चर्चा की और कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने किसानों को भला नहीं किया. यह रथ किसानों को जागरूक करने के लिए निकाला गया है. हमारा एक ही नारा है किसानों की खुशहाली के दो आयाम ऋण मुक्ति और पूरा दाम. इस दौरान उन्हों