कटंगी: कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार का टूटा पैर
मंगलवार की सुबह कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात ऑटो वाहन ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में बाइक चालक खमरिया निवासी संजय आचरे का दाहिना पैर टूट गया है. इस घटना के बाद बाइक चालक कई देर तक मौके पर ही तड़पते रहा कुछ लोगों ने डॉयल 100 और संजीवनी 108 को कॉल किया लेकिन दोनों ही वाहन समय पर घटना स्थल तक नहीं पहुंचे।