ओबरा: शराबी के हंगामे का विरोध करना पड़ा महंगा, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव की घटना
ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत युवक के हंगामे का विरोध करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। विरोध से नाराज होकर आरोपितों ने महिलाओं और एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल, औरंगाबाद में जारी है। घटना के बाद गांव में देर रात तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना