अंबागढ़: वनांचल क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश बंसल ने अंबागढ़ चौकी में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सड़क चौड़ीकरण, पाथवे, डिवाइडर निर्माण और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी समस्याओं पर फोकस किया गया। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश भी दिए। वनांचल क्षेत्र में सड़क सुधार की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।