उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगो को सुना, उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा आवेदनों की जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई करने कहा। जनदर्शन में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड, बकाया राशि भुगतान, प्रोत्साहन राशि दिलाने, जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन शामिल हैं।