हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने संत वेशधारी विधवा से झांसा देकर एक लाख रुपये लिए
क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था।