मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में महिला ने पति पर लगाया उसकी बच्ची को उठाकर ले जाने का आरोप, कहा- बच्ची की हत्या कर सकता है
Meerut, Meerut | Dec 4, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी शकूर नगर की रहने वाली महिला बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई जहां उसने बताया कि उसका पति उसकी 6 साल की बेटी को घर के बाहर से उठाकर ले गया और उसकी हत्या कर सकता है जिसके चलते एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी को वापस दिलाने की एसएसपी से गुहार लगाई है