गया टाउन सीडी ब्लॉक: खड़गे-खेड़ा के कथित अपमान के विरोध में गया में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम सीएम का पुतला दहन
असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्वा शरमा के द्वारा कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर शहर के टावर चौक पर कार्यकर्ताओं ने असम सीएम का पुतला दहन कर नारेबाजी की।