जमुई: बजलपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, लोगों को दी गई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 10, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में रविवार की शाम 4:00 बजे तक झाझा प्रखंड के बजलपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी तथा अधिकार मित्र/पाराविधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे के द्वारा किया गया।