मैनपुरी: ओछा क्षेत्र के ज्योति में मंदिर पर पूजा करने गए दंपति के साथ दबंगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा क्षेत्र के ज्योति निवासी अरुण कुमार चौहान पुत्र कृष्ण सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ मंदिर पर पूजा करने के लिए गए हुए थे। तभी गांव के दबंगों ने दोनों के साथ लाठी डंडे और सरिया से मारपीट कर दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।