इस्लामनगर अलीगंज: ओलंपियाड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया
अलीगंज प्रखंड स्थित विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल में समारोह आयोजित कर ओलंपियाड परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य अभय मोहित ने शनिवार को 9 बजे बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मार्कशीट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।