थरथरी: अफजल बिगहा व रैसा गांव से शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
अफजल बिगहा व रैसा गांव से शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार दो नशेड़ी को बुधवार की सुबह 11 बजे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अफजल बिगहा से शिव कुमार बिंद व रैसा गांव से अवधेश जमादार को घर पर ही शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़कर शराब पुष्टि के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने शराब पाइन की पुष्टि की।