थरथरी: रायपुर कोयल बिगहा में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
थरथरी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान रायपुर कोयल बिगहा के पास करीब साढ़े सात बजे चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को थरथरी किया गिरफ्तार। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि थरथरी नूरसराय सड़क पर रायपुर कोयल बिगहा के पास पुलिस वाहन को देखकर बाइक पर सवार दो युवक तेजी से भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर बाइक सहित दोनों को धर दबोचा।