थरथरी: मध्य विद्यालय जलालपुर में शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव, रीता देवी बनीं सचिव
चंडी प्रखंड के जलालपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे शिक्षा समिति का चुनाव कराया गया। जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य संजय कुमार ने की। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव व सदस्य का चुनाव समन्वयक पीयूष कुमार व वरीय शिक्षक पंकज कुमार की देख रेख में कराया गया। सचिव के चुनाव में दो उम्मीदवार होने की वजह से मतदान प्रक्रिया से चुनाव कराया।