मेरठ: शास्त्रीनगर में महिलाओं ने दो जगहों पर धरना प्रदर्शन किया, पहले राज्यमंत्री के घर का घेराव किया था
Meerut, Meerut | May 9, 2026 मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर दो और सेक्टर 4 में सेटबैक को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। दोनों जगह पर बैठी महिलाओं का साफ कहना है कि सेटबैक छोड़ने को लेकर जब तक उनको लिखित में कोई राहत भरा आश्वासन नहीं मिलता है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।