सिरोही: ओझा ने कहा- सत्संग ही मनुष्य के कल्याण का सबसे सरल मार्ग, सिंदरथ में संपन्न हुई भागवत कथा, पूरी राशि गौशाला को दान
Sirohi, Sirohi | Jul 11, 2026 सिंदरथ गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह के कन्यादान, आरती और दक्षिणा सहित प्राप्त समस्त दान गौशाला में समर्पित किए गए।