गाडरवारा: रांकई के पिता-पुत्र का आरोप, तहसीलदार और पटवारी कलेक्टर के आदेश की कर रहे हैं अवहेलना
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पिता पुत्र ने आरोप लगाया है कि नक्शा दुरुस्ती का वह आदेश रखे हैं जो कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है उसके बाद भी पटवारी और तहसीलदार कलेक्टर के आदेश की तामील नहीं कर रहे हैं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह तहसीलदार के कार्यालय गए तो उन्हें वहां से भगा दिया गया कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई