मैनपुरी: बेवर में युवती द्वारा आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को दिया ज्ञापन
बेवर थाना क्षेत्र के अहिमलपुर में युवती के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक युवक को जेल भेज दिया है। तो वहीं अब युवती के परिजन मामले में युवक के घर वालों को जेल भेजने की मांग कर रहे है। जिसको लेकर आरोपी युवक के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को ज्ञापन दिया है।