सिहोरा: वीडियो बनाने से मना करने पर युवक का अपहरण पीटकर छीने रुपए 6 गिरफ्तार पुलिस ने नगदी मोबाइल, चाकू और बेल्ट बरामद किया
खितौला थाना क्षेत्र में वीडियो बनाने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले उसके साथ विवाद किया, फिर उसका अपहरण कर विभिन्न स्थानों पर ले जाकर मारपीट की और नगदी छीन ली और जबरन उसके खाते से रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मामले में पुलिस में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।