पटना ग्रामीण: बीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में जदयू बसपा और लोक मोर्चा के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की.
वीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बब्बन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर सिंह कुशवाहा के साथ दर्जनों लोग अपने सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ राजद में हुए शामिल.