पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पूछा सवाल,क्या संविधान को धर्म या जाति के नाम पर बांटा गया है
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान जगदानंद सिंह ने यह सवाल उठाया की क्या संविधान को धर्म या जाति के नाम पर बांटा गया है। मौके पर जगदानंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मिटाने वाले,समाजवाद को समाप्त करने वाले और धर्म के नाम पर खतरा पैदा करने वाले से ही हमारे संविधान को खतरा है।