घुवारा: घुवारा चौकी पुलिस की कार्रवाई, जुए के फड़ से 7 आरोपी गिरफ्तार
चौकी घुवारा थाना भगवां पुलिस ने रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बूदौर तिगड्डे स्थित वेयरहाउस के पास जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹6,100 नगद बरामद किए। सभी आरोपी ग्राम बड़ेरा थाना भगवां के निवासी हैं। आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। विवेचना जारी है।