थाना बमनौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रामौरिया की महिला सरपंच पर एक पत्रकार से अभद्र भाषा, गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगा है। राजएक्सप्रेस के संवाददाता अमान राजपूत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पंचायत में कराए गए घटिया निर्माण कार्य और गांव में फैली गंदगी को लेकर खबर प्रकाशित करने के बाद 9 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे सरपंच ने फोन पर अशोभन भाषा में की