छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत भगवां से करीब 6 किमी दूर धसान नदी के बीच स्थित सिद्धन धाम में मकर संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। नदी की धाराओं के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।