सूरजगढ़: अभयपुर स्टेशन पर ब्रेक बाइंडिंग से गरीब रथ के पहियों से उठा धुआं, अफरा-तफरी मची
मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10:50 बजे जमालपुर-किऊल रेलखंड में अभयपुर स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां आनंद विहार से भागलपुर जा रहे 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस के ब्रेक में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण पहियों से काफी धुआं निकलने लगा. जिससे ट्रेन के अभयपुर स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. यात्री कोच से बाहर निकलने लगे.