हरदा: हरदा में फर्जी पंजीयन और मूंग की अवैध बिक्री पर सख्ती, दोषियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Harda, Harda | Jul 31, 2026 हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के दौरान अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आज 31 जुलाई शाम 6 बजे उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने स्पष्ट किया है कि फर्जी पंजीयन कराने या अवैध रूप से मूंग बेचने वाले किसानों और व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।