मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पाली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र सिंह गुर्जर, नगर पालिका सभापति जया गुर्जर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल का माला एवं शाल पहनाकर बहुमान किया। इस मौके पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।